गाजियाबाद : 40 दिन के बेटे और चार साल की बेटी के साथ फंदे पर झूली महिला, बाजार दूध लेने गया था पति

By: Ankur Mon, 19 July 2021 3:22:21

गाजियाबाद : 40 दिन के बेटे और चार साल की बेटी के साथ फंदे पर झूली महिला, बाजार दूध लेने गया था पति

गाजियाबाद से सटे लोनी के उत्तरांचल विहार कॉलोनी में तब सनसनी मच गई जब एक महिला ने अपने 40 दिन के बेटे और चार साल की बेटी के साथ फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पति इस समय बाजार दूध लेने गया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि प्रिया अपने दो बच्चों और पति अरविंद के साथ घर में रहती थी। अरविंद जनरेटर से बिजली सप्लाई करने का काम करते हैं।

अरविंद वापस घर लौटे तो पत्नी प्रिया और बच्ची दोनों बरामदे के गेट पर फंदे से लटके मिले। प्रिया के गले में रस्सी और बेटी की गले में लाल रंग का दुपट्टा बंधा हुआ था। वहीं, 40 दिन का बेटा अंदर कमरे में मृत अवस्था में पड़ा था। अरविंद ने आसपास के लोगों की मदद से ऑटो मंगाया और तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल स्टाफ के द्वारा लोनी बॉर्डर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

बताया गया कि पत्नी और दोनों बच्चों की मौत के बाद अरविंद ने अपने भाई अमित और परिवार के अन्य सदस्यों से फोन पर बात की और कहा कि मैं भी अपनी पत्नी और बच्चों के पास जा रहा हूं, सुबह चार लोगों का अंतिम संस्कार कर देना। इसके बाद अरविंद का फोन बंद हो गया। पुलिस और परिवार को शक था कि कहीं अरविंद भी आत्महत्या ना कर ले। सुबह 4:00 बजे अरविंद अस्पताल के मोर्चरी के बाहर बेसुध अवस्था में मिले। रात भर परिवार और पुलिस के लोग अरविंद को तलाशते रहे थे।

ये भी पढ़े :

# Eid ul adha 2021: CM योगी ने दिए सख्त निर्देश - गोवंश और ऊंट की कुर्बानी न हो, किसी भी आयोजन में 50 से ज्यादा लोग जमा न हों

# हरिद्वार : रिश्तेदार ने ही की गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, हिरासत में दो युवक

# दोस्तों के साथ शिमला घूमने आई नाबालिग युवती के साथ सहेली के परिचित ने किया दुष्कर्म

# CBSE 10th Result 2021: सीबीएसई 10वीं के नतीजे जल्द, बिना रोल नंबर ऐसे करें चेक

# उत्तरप्रदेश : छत गिरने से दर्दनाक हादसे में हुई महिला और उसके दो साल के मासूम की मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com